खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यूना पूरब और मऊ गांव के बीच विशुही नदी पुल की है, बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव सूखी नदी में मिला, मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंची हैदरगंज पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया परंतु पता नही चला, इसी बीच पहुंची फोरेंसिक टीम ने गहनता से निरीक्षण किया, मृतक की पहचान सहावा के यदुनाथ के रुप में हुई है।