बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ: जेएनवीसी थाना पुलिस ने एमडी के साथ युवक को दबोचा
बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.37 ग्राम एमडी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी अनुष्ठा कलिय