बिजावर: गंगा दशहरा पर बिजावर में जल गंगा संवर्धन अभियान, एरोरा में जल बचाने की दिलाई गई शपथ
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर बिजावर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड बिजावर के सेक्टर जटाशंकर अंतर्गत एरोरा में मंगलवार की शाम 6 बजे जल चौपाल, कलश यात्रा और जल संरक्षण की शपथ कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब 60 लोगों ने भाग लेकर जल बचाने का संकल्प लिया।