अमरपुर: अमरपुर में बंद कमरे से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
Amarpur, Banka | Mar 25, 2026 अमरपुर में बंद कमरे से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी अमरपुर शहर के गोला चौक के समीप स्थित महेन्द्र साह के मकान के एक बंद कमरे से बुधवार को 26 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांका जिले के बभनगामा गांव निवासी नवीन मंडल के पुत्र अभिनंदन कुमार उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।