दाउदनगर: दाउदनगर में बंद घर में लगी भीषण आग, असामाजिक तत्वों पर संदेह जताया गया
दाउदनगर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार को गर्ल्स हाई स्कूल के पीछे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा व सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक धीरेंद्र कुमार के बंद घर में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि आग घर के पीछे से लगाई गई, जिससे असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।