संडीला: हल्की बूंदाबांदी से गर्मी में मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को मौसम ने राहत दी। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।