बाड़मेर: अपहरण व मारपीट के मामले में 3 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने ग्रामीण थाना पुलिस को मिली सफलता
Barmer, Barmer | Jan 17, 2024 अपहरण व मारपीट के मामले में 3 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को ग्रामीण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया । आरोपी टॉप 10 चयनित अपराधियों की सूची में शामिल है। आरोपी पर ₹10000 का इनाम घोषित था। आरोपी को उसके गांव से दस्तयाब किया गया। मामले में चार आरोपी पहले से ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।