कन्नौज: सपा नेता ने लापता भाई को खोजने की एसपी से की मांग, कलेक्ट्रेट में दिया शिकायती पत्र
कन्नौज शहर के बालापीर निवासी रेहान खान के लापता होने पर सपा का एक प्रतिमंडल शनिवार को एसपी से मिला। भाई के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे लोगों ने रेहान को खोजने की मांग की है। शुक्रवार की शाम से लापता रेहान खान के भाई और सपा के पदाधिकारी शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।