कन्नौज: सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं और मंत्री के बीच युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कन्नौज शहर के सुशीला देवी (SD) गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। शनिवार को इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। युवा संवाद कार्यक्रम में कई छात्राओं के द्वारा मंत्री असीम अरुण से करियर, महिला सुरक्षा और पढ़ाई से जुड़े कई सवाल किए जिन सवालों का मंत्री ने ना केवल जबाव दिया बल्कि बच्चों को पढ़ाई से जुड़े सुझाव भी दिए।