कन्नौज: ईशवापुर गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट और फायरिंग की घटना, 3 लोग हिरासत में लिए गए
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवापुर गांव में मारपीट और फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर के दीवाल में लग जाने के बाद कुछ ईट उखड़ गई इस बात पर यह पूरा विवाद हुआ था। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग हाथों में तमंचा लिए दिख रहे हैं।