गुना नगर: जिले में अघोषित बिजली कटौती और बिजली समस्या को लेकर जागरूक ग्रुप ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को ज्ञापन दिया
गुना में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में अल्प प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 23 मई को बिजली समस्या को लेकर जागरूक ग्रुप ने ज्ञापन दिया। 24 मई को जागरूक ग्रुप के अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया, जिले में अघोषित बिजली कटौती और बदहाल बिजली व्यवस्था पर ज्ञापन दिया है। भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली देने सहित अन्य मांगे ज्ञापन में रखी गई है।