कोंडागांव: ऑपरेशन तलाश के तहत तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुम नाबालिग, अनंतपुर थाना पुलिस की तत्परता से परिजनों में खुशी
कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को तमिलनाडु के तिरूपपुर जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आज बुधवार शाम 6:30 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार, ग्राम बिंजोली निवासी गनपत नाग ने 29 जनवरी 2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने...