बरहेट: लोगाई के पास सड़क हादसे में युवक घायल, सीएचसी बरहेट से बेहतर इलाज के लिए रेफर
शनिवार के अपराह्न लोगाई गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में कुसमा गांव निवासी 30 वर्षीय नसीम अंसारी घायल हो गया, जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में किया गया तथा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरा बाइक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।