देवास में कॉलेज की लाइब्रेरी में किताबें उपलब्ध नहीं होने के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कॉलेज शुरू हुए करीब दो माह बीतने के बाद भी विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलने पर कार्यकर्ता कागज की बंदूक लेकर लाइब्रेरी पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के बाद NSUI कार्यकर्ता प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में धरने पर बैठ गए। संगठन ने कॉलेज प्रबंधन पर किताबों की व्यवस्था में लापरवाही के साथ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक लाइब्रेरी में किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इधर, प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि लाइब्रेरी में किताबों की व्यवस्था की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews