बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड एसडीएम पर आजाद अधिकार सेना के महासचिव ने लगाया उपेक्षा का आरोप, चकबंदी गांव में सीमांकन न होने से रोष
आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव सिंहासन चौहान ने सोमवार को बेल्थरारोड एसडीएम तथा चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने शाम 3 बजे कहा कि शाहपुर टिटिहा गांव में वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक भूमि का सीमांकन नहीं कराया गया है। आरोप लगाया कि सोमवार को तहसील पहुंचकर उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन उन