चौपारण: राजगंज में वैवाहिक समारोह में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी
चौपारण के राजगंज में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के पीए अजय राय की भतीजी के वैवाहिक समारोह में कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा, जिप सदस्य रवि शंकर अकेला समेत अभिमन्यु भगत, महेश केशरी, शंभु सहाय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।