भादरा: अमर सिंह ब्रांच नहर में पानी चोरी के दो मामले दर्ज किए गए
भादरा। अमरसिंह ब्रांच नहर से पानी चोरी के दो मामले नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर में दर्ज हुए हैं। कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह की रिपोर्ट पर रामसिंह जाट व रामेश्वर जाट के खिलाफ पानी चोरी के आरोप में मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।