कायमगंज: गांव आजमनगर में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक महिला को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती
कम्पिल के गांव आजमनगर में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद लगातार बढ़ता चला गया देर रात मामला हिंसक में हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर पर चढ़ाई कर दी।और अंधाधुंध फायरिंग हुई। फायरिंग में अनीता नाम की महिला के पीठ में गोली लग गई और घायल हो गई।उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।गांव में दहशत का माहौल हैं