कायमगंज: शमशाबाद के एक परिषदीय विद्यालय में बिजली गुल, छात्र बीमार, शिक्षक बोले- 2 हफ्ते से बिजली आपूर्ति ठप
शमशाबाद कस्बा में एक परिषदीय विद्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी के बीच छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गर्मी अधिक होने पर कुछ बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई।बताया कि सिकंदरपुर महमूद स्थित सिविलियन विद्यालय में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। प्रधानाध्यापक जावेद अहमद ने जानकारी दी।