वैर: भैसीना में ग्राम रथ अभियान का स्वागत, योजनाओं की दी गई जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत वैर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैसीना में रथ यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। अभियान के दौरान आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।