बिछिया: बिछिया विकासखंड के बिलगांव में पीएम श्री विद्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन; शिक्षा को मिलेगी नई पहचान!
बिछिया विकासखंड के अंतर्गत मोहगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव में गुरुवार, 9 जुलाई सुबह 10 बजे नवीन विद्यालय भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े, जनपद पंचायत मोहगांव के अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच,ग्रामवासी उपस्थित रहे है l