सहावर: नगला लोधी में पूर्व सीएम स्व. बाबू कल्याण सिंह की स्मृति में पार्क और भव्य द्वार का शिलान्यास, विधायक निधि से राशि जारी
जिले की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला लोधी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह जी की पावन स्मृति में बनने वाले एक विशेष पार्क तथा उनके नाम पर निर्मित होने वाले भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।