कुर्था: राजगीर कांड की न्यायिक जांच व मुआवजे की मांग को लेकर अरवल में निकला कैंडल मार्च
Kurtha, Arwal | Jul 9, 2026 राजगीर मलमास मेला के समापन अवसर पर भंडारा कार्यक्रम के दौरान महादलित पिंटू पासवान एवं सरवन पासवान की हुई मौत की न्यायिक जांच और मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर गुरुवार,अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में शहर में न्याय मार्च एवं कैंडल मार्च निकाला गया।