अरनोद: मोहेडा ग्रामीण सेवा शिविर में अवैध अतिक्रमण हटाकर खोला गया पानी निकासी का रास्ता, प्रशासन ने मौके पर किया समाधान
पंचायत समिति अरनोद की ग्राम पंचायत मोहेडा में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन ने ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या का मौके पर ही समाधान किया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि मोहेडा-दिवाला मार्ग पर सड़क के दोनों ओर मिट्टी डालकर पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे जलभराव की स्थिति बन रही थी। शिकायत मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने