उचकागांव: इंटर कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का फॉर्म 25 मार्च से शुरू, 2 अप्रैल अंतिम तिथि
बिहार विद्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा एवं विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है । यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है । जो इस वर्ष इंटर वार्षिक परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे ।