डॉ. अंबेडकर नगर: महू सिविल अस्पताल: 10 दिनों से सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए महिलाएं इंदौर रेफर
महू के सिविल अस्पताल में पिछले करीब दस दिनों से गर्भवती महिलाओं की ऑपरेशन से होने वाली डिलीवरी प्रभावित है। शुक्रवार 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में फिलहाल केवल सामान्य प्रसव हो रहे हैं, जबकि सी-सेक्शन की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं को इंदौर रेफर किया जा रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को इंदौर तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना