सिरौली गौसपुर: खजूरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने मौलवी पर तंत्र-मंत्र के दौरान जीभ काटने का आरोप लगाया
कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत खजूरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक के भाई दुखीराम ने गांव के ही एक मौलवी पर तंत्र-मंत्र के दौरान जीभ काटने का आरोप लगाया। मृतक की पहचान सुकई के रूप में हुई है।पुलिस ने तंत्र-मंत्र की घटना से इनकार किया है। दुखीराम ने बताया घर के सभी लोग ताजिया देखने गए थे।मौलवी गुल्ले हिदायत रसूल तंत्र-मंत्र कर रहा था।