श्योपुर: पाली चम्बल पुल पर आवागमन रोका गया, एप्रोच स्लैब की मरम्मत शुरू
श्योपुर। श्योपुर जिले को सवाई माधोपुर से जोड़ने वाला चम्बल पाली पुल पर दरार की खबरों के बीच बुधवार को शाम 4 बजे लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाइवे सहित सेतु परियोजना के अंतर्गत अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण का वास्तुस्थिति की जानकारी ली, जहां उन्होने मरम्मत किये जाने की आवश्यकताई जताई है।