श्योपुर: शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, पवित्रा एकादशी महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
श्योपुर। शहर के सब्जी मंडी स्थित पारखजी के बाग में बुधवार को पवित्रा एकादशी महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस मौके पर सुबह 10.30 बजे पूजन अर्चन के पश्चात विशाल कलश यात्रा टोड़ी गणेश मंदिर से प्रारम्भ हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पारखजी के बाग पर पहुंची जहां विधि विधान पूर्वक सात दिवसीय महोत्सव का मंगलाचरण हो गया।