दरभा: जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने स्मार्ट मीटर और बिजली के बढ़े बिल पर उठाए सवाल
Darbha, Bastar | Jun 21, 2026 जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल, पारदर्शिता की कमी और शिकायतों के समाधान में देरी से जनता बेहद परेशान है । नवनीत चांद ने कहा कि हम तकनीक के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।