सादाबाद: नीति निवास में नाली निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार गिरी, राजमिस्त्री और मजदूर दबे, दो की मौत, एक घायल
नीति निवास में पंचायत निधि से नाली निर्माण कार्य के दौरान सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई जिसके नीचे तीन राजमिस्त्री और मजदूर दब गए। सभी को मलबे में से निकला गया लेकिन तब तक एक राज मिस्त्री डालचंद्र की मौत हो गई। डॉक्टर ने एक घायल मजदूर को आगरा रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।