नीमच नगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर क्र. 2 स्कूल से निकला संचलन, घोष की धुन पर जगह-जगह हुआ स्वागत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना दिवस विजयदशमी के पावन अवसर पर आज नीमच शहर में एक विशाल पथ संचलन का आयोजन किया। संघ की स्थापना को इस वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, इसे शताब्दी वर्ष पर्व के रूप में मनाया गया।संचलन से पूर्व, शहर के क्रमांक 2 स्कूल परिसर में सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए, जहाँ ध्वज प्रणाम किया गया।