मुरैना नगर: मुरैना में 26 अप्रैल को MPPSC परीक्षा, कलेक्टर सख्त, बिजली बाधा नहीं चलेगी, 2733 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
मुरैना में 26 अप्रैल को राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 केंद्रों पर होगी,जिसमें 2733 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए।सभी केंद्रों, कोषालय व कलेक्ट्रेट में निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने को कहा,ताकि परीक्षार्थी परेशान न हो।