सिमडेगा: खनन विभाग सिमडेगा ने बरपानी के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ज़ब्त कर थाने में किया सुपुर्द
खनन विभाग सिमडेगा द्वारा गुरुवार की सुबह 7:00 बजे कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर को बरपानी रोड के पास जप्त कर लिया । जप्त करने के बाद जिला खाना पदाधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा सिमडेगा थाना को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके आलोक में छापेमारी करते हुए कार्रवाई की गई और इस संबंध में मामला दर्ज की जाएगी।