✅ गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण
✅ गुप्तेश्वर गौशाला चारूवा में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री डीडी उइके ने ग्राम चारूवा स्थित गुप्तेश्वर गौशाला में दानदाताओं के सहयोग एवं गौशाला की आय से निर्मित भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत आई है।
इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई। अतिथियों ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौशाला में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गौ पूजन एवं गौ सेवा भी की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री डीडी उइके ने गौशाला में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं के विकास के लिए समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। दानदाताओं एवं गौशाला की आय से किए जा रहे निर्माण कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गौशाला के विकास और गौवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
Durgadas Uikey
Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026