सुसनेर: मोड़ी रोड़: इन्वेंचर किड्स एकेडमी में SDOP ने बच्चों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के दिए मंत्र
आज शनिवार दोपहर 2 बजे, मोड़ी रोड़ स्थित इन्वेंचर किड्स एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक बेहद महत्वपूर्ण अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्कुल पहुंचे एसडीओपी देवनारायण यादव ने बच्चों को सायबर क्राइम के नए-नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के टिप्स और बेसिक कानूनों की बेहद सरल शब्दों में जानकारी दी।