डूंगला: बड़ी सादड़ी में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 24 बालिकाओं को लगाया गया टीका
बड़ी सादड़ी क्षेत्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 24 बालिकाओं को टीका लगाया गया। उप जिला चिकित्सालय, सीएचसी बोहेड़ा और निकुंभ में आयोजन हुआ। बीसीएमओ डॉ. भावेश चंपावत ने बताया कि बोहेड़ा में 10, निकुंभ में 3 तथा शेष बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।