डुमरांव: डुमरांव में पटना के छात्र की संदिग्ध मौत, पिता को फोन कर कहा- मैं परेशानी में हूं, जांच में जुटी FSL टीम
Dumraon, Buxar | Apr 18, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय मेडिकल छात्र हर्ष आनंद की बुधवार की रात्रि लगभग 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। पटना के गर्दनीबाग निवासी हर्ष गया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था और गया से पटना लौट रहा था, लेकिन वह डुमरांव कैसे पहुंचा, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।