गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिले में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए डीएम ने चौक-चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की
जिले में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा जिले के मुख्य सड़क चौक चौराहों भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में गया जिले के 425 सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसकी जानकारी आज दिनांक 25 अप्रैल शनिवार की शाम 5 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।