बाह: पिनाहट के उटसाना गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया
पिनाहट थाना क्षेत्र के उटसाना गांव में गुरुवार को 30 वर्षीय जूली पत्नी सुमित का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष के विजय सिंह ने आरोप लगया है कि ससुरालीजन आए दिन जूली के साथ मारपीट करते थे और फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई है। जूली की शादी दस वर्ष पूर्व सुमित से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।