बाह: बडोस गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो हुआ वायरल
बाह ब्लॉक के गांव बडोस में गुरुवार को तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तालाब के किनारे खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले उसकी झलक देखी और शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने इसका वीडियो बनाकर शाम 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने और तालाब की सुरक्षा व्यवस्था करने की