बाह: प्यारमपुरा गांव में विशालकाय अजगर ने बकरी को निगला, वीडियो हुआ वायरल
बाह क्षेत्र के प्यारमपुरा गांव में गुरुवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक विशालकाय अजगर ने खेत में चर रही बकरी पर हमला कर उसे निगल लिया। अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इस खौफनाक नजारे का वीडियो बनाकर शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग