बिहार: बिहार थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर में जख्मी हालत में मिले व्यक्ति, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Bihar, Nalanda | May 31, 2026 बिहार थाना क्षेत्र के मोहिदीनपुर गिरे हुए एक व्यक्ति को रविवार की सुबह 10:00 बजे डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है युवक की पहचान मोहिउद्दीनपुर निवासी किशोरी यादव का पुत्र भोरिक यादव के रूप में की गई है। ग्रामीण ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुचे है। घटना कैसे हुआ इसकी जानकारी नही है। फिलहाल जख़्मी का इलाज जारी है।