गोड्डा: गंगवारा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Dec 9, 2025 पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गंगवारा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों पोड़ैयाहाट सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना मंगलवार की शाम की है। घायलों का नाम मनोहर सिंह और भुवनेश्वर सिंह है जो बरमसिया गाँव के रहने वाले है। घटना की जानकारी के बाद घरवाले पहुँच गए थे।