फतुहा: दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या की
Fatwah, Patna | May 9, 2026 फतुहा पुलिस अनुमंडल के दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के खेत में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना से आस-पास के गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। मृतक सोनामा गांव निवासी 55 वर्षीय रामप्रवेश सिंह फतुहा डीएसपी1 घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं।