सहावर: अमापुर के चेयरमैन चांद अली खान ने मंदिरों की साफ-सफाई की समीक्षा, सर्वधर्म समभाव की पेश की मिसाल
पावन नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर अमापुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमांडो चांद अली खान ने क्षेत्र के प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर और शीतला देवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।