सुल्तानगंज: सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 149 पेटी विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सुल्तानगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 पेटी विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक भारी मात्रा में शराब लेकर सुल्तानगंज की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर क