बिशुनपुर: निरासी करचा में अंधविश्वास के चलते वृद्ध की कुल्हाड़ी से हत्या, चचेरा भाई फरार
बिशनपुर थाना क्षेत्र के निरासी करचा गांव में अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक 65 वर्षीय गणेश उर्फ गनशा उरांव थे, जिनकी हत्या उनके चचेरे भाई संदीप उरांव ने की।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर बिशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया