कासगंज: जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम जयपाल पुत्र कल्लू सिंह है। आरोपी ढोलना के गांव दनियागंज का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।