महोबा: महोबा की सीमा से सटे बारीगढ़ गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 महोबा जनपद कि सीमा से सटे बारीगढ़ गांव निवासी रज्जू कि 35 वर्षीय पत्नी भारती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवारीजन गंभीर हालत में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है।